बेलदौर: बोबिल पंचायत की महिला का पुलिस पर मारपीट का आरोप, बेलदौर थानाध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार
बेलदौर थाना क्षेत्र के बोबिल पंचायत वार्ड संख्या-8 निवासी दिनेश साह की पत्नी पिंकी देवी ने शनिवार को बेलदौर थानाध्यक्ष से मिलकर पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इस संबंध में उन्होंने डीआईजी और पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में पिंकी देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार