खगड़िया: खगड़िया में नदियों का जलस्तर बढ़ा, रेनकट के कारण तटबंध पर आवागमन ठप
खगड़िया जिले में गुरुवार शाम 6:00 बजे तक कोसी, बागमती और गंगा नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की गई, जबकि गंडक नदी का जलस्तर स्थिर बना रहा। कोसी और बागमती नदियां फिलहाल खतरे के निशान से लगभग एक मीटर ऊपर बह रही हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण खेतों में लगी धान एवं अन्य फसलों के डूबने की आशंका गहरा गई है। इधर,