इंद्रगढ़: कापरेन पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में हुई मौत का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
कापरेन पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में हुई मौत का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की घटना उसे समय हुई जब मृतक व आरोपी दोनों मिलकर एक बम्बुल काट रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर युवक को लहूलुहान कर दिया। प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या करने का मामला सामने आया।