सदर: 26 लाख की लालच में व्यापारी की हत्या: 2000 CCTV खंगाल वाराणसी पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
Sadar, Varanasi | Jun 29, 2026 वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के अवलेशपुर (अखरी) में किराना व्यवसायी जितेंद्र पटेल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि साइबर ठगों की नजर जितेंद्र के बैंक खाते में जमा 26 लाख रुपये पर थी। आरोपी उनका मोबाइल फोन और बैंकिंग डिटेल हासिल कर रकम हड़पने की साजिश में थे।