जौनपुर: जौनपुर में टीईटी परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच जारी, दूसरे दिन पहली पाली में 10,482 अभ्यर्थी शामिल हुए
जौनपुर में तीन दिवसीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। गुरुवार से शुरू हुई परीक्षा 4 जुलाई तक 23 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे दूसरे दिन पहली पाली में 10,482 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस बार कुल 56,882 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की