सहारनपुर: सहारनपुर में AIMIM पार्टी ने SSP को सौंपा ज्ञापन, फेसबुक पर प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का लगाया आरोप
सहारनपुर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिलाध्यक्ष मोहम्मद वसीम ने सोशल मीडिया पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।