भिंड मेहगांव विधानसभा के पूर्व विधायक मुकेश चौधरी का 26 अक्टूबर को ब्रेन हेमरेज हो गया था इसके बाद उन्हें एअरलिफ्ट के माध्यम से मेदांता गुरुग्राम अस्पताल मे भर्ती कराया गया था जिन्हें देखने के लिए आज मंगलवार के रोज दोपहर 3 बजे मप्र सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला देखने पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर परिवार के लोगो से चर्चा की है