खानपुर: सारोला कलां कस्बे में गेहूं की 6 बीघा फसल में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत से पाया गया आग पर काबू
सारोला कलां कस्बे मैं आज गुरुवार को दोपहर 12 के लगभग सुरेश माली व लक्ष्मण मालव के खेत में गेहूं की 6 बीघा की फसल में भीषण आग लग गई। आग ने इतना विकराल रूप लिया कि गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई।सूचना मिलते ही सारोला कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची वह ग्रामीणों व पुलिस जाप्ते द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तब तक फसल जलकर राख हो गई ।