हरदोई: गर्रा नदी में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत, सतर्क रहने की अपील
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहने वाली गर्रा नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके के ग्रामीणों में भारी दहशत फैल गई है। नदी किनारे मगरमच्छ दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में डर का माहौल है।
ग्रामीणों में बना डर का माहौल
जानकारी के मुताबिक, सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम मलवा अखबेलपुर स्थित गर्रा नदी के पुल के पास ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ देखा। मगरमच्छ के नजर आते ही गांव में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने मगरमच्छ की मौजूदगी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। नदी किनारे जाने वाले मवेशियों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। स्थानीय स्तर पर लोगों से नदी किनारे न जाने और सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है, वहीं वन विभाग को भी इसकी सूचना दिए जाने की बात कही जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Sep 10, 2026