कुडू: कुडू में बीमार हाथी की मौत, महावत ने हाथी को छोड़कर भागे
Kuru, Lohardaga | Dec 15, 2024 लोहरदग़ा जिला के कुडू प्रखण्ड के कड़ाक टोंका टोली में रविवार की शाम 5 :30 बजे एक हाथी की मौत हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड लगने से हाथी की मौत हुई होगी। मृत हाथी के समीप मिले दवा और कुछ दवा की खाली शीशियों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि हाथी के महावत शनिवार की रात लेकर यहाँ पहुंचे और बीमार हाथी का अपने स्तर पर उसका इलाज करने का प्रयास किया।