कोरबा: न्यायालय परिसर में विशालकाय पीपल का पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त, लोग हुए घायल
Korba, Korba | Apr 29, 2026 न्यायालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वर्षों पुराना एक विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। घटना के समय परिसर में लोगों की आवाजाही जारी थी और पेड़ के नीचे कई वाहन खड़े थे, जो इसकी चपेट में आ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पेड़ गिरते ही जोरदार आवाज हुई, जिसके बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।