शाजापुर: शाजापुर में वजीरपुरा स्थित राधे कृष्ण मंदिर पर हुआ फाग उत्सव का आयोजन, महिलाओं ने गाए होली के गीत
शाजापुर में वजीरपुरा स्थित राधे कृष्ण मंदिर पर रविवार को फाग उत्सव मनाया गया। जिसमें मंदिर पर फूलों से आकर्षक सजावत की गई और भगवान का श्रृंगार किया गया। श्रृद्धालुओं द्वारा भगवान को रंग लगाने के बाद एक-दूसरे को भी रंग गुलाला लगाया गया। इस माैके पर महिलाओं द्वारा होली के गीत गाए गए।फाग उत्सव के बाद भगवान की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।