शाजापुर: खामखेड़ा के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक महिला और बच्चा हुआ घायल जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर खामखेड़ा के समीप अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, घटना में एक महिला और बच्चा हुआ घायल। मिली जानकारी के अनुसार खामखेड़ा के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें अनीता पति श्री राम और 4 वर्षीय अंकित पिता जगन्नाथ निवासी सकराई घायल हो गया, जिन्हें उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।