बिंदकी: बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड महिला डिग्री कॉलेज के समीप अचानक सामने आए कुत्ते से टकराकर बाइक सवार गंभीर घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के कुंवरपुर रोड महिला डिग्री कॉलेज के समीप शनिवार की सुबह लगभग 6:00 बजे अचानक सामने आ गए कुत्ते से टकराकर अरुण सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी हरिकिशनपुर थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर बाइक समेत सड़क में गिर गए और गंभीर घायल हो गए। भाजपा मंडल बिंदकी अध्यक्ष पूरन सिंह ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया।