शनिवार 3:00 बजे पवित्र नगरी अमरकंटक में रिमझिम बारिश होने से गर्मी का असर थोड़ा काम हुआ और यहां आए हुए पर्यटकों ने इस मौसम का जमकर लुत्फ उठाया। बारिश होने के बाद बादल छाए होने और ठंडी हवा चलने के साथ ही रामघाट और कपिलधारा तथा मां नर्मदा मंदिर परिसर एवं सोनमुड़ा में पर्यटकों की काफी संख्या नजर आई।