पथरिया: नंदरई में सड़क निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, चालक मौके से फरार
पथरिया थाना के नंदरई गांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान डंपर की चपेट में आने से 40 वर्षीय मजदूर जागेश्वर कुर्मी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घायल मजदूर को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया और मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।