करछना: लेप्रोसी चौराहा के पास भीषण जाम में फंसे राहगीर, वीडियो आया सामने
यमुनापार क्षेत्र के नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लेप्रोसी चौराहा के पास मंगलवार शाम 6:30 बजे के करीब मार्ग के दोनों तरफ भीषण जाम की स्थिति बन गई। देखते ही देखते वाहनों की लंबी करें लग गई। इस दौरान दूर दराज जाने वाले राहगीरों के साथ श्रद्धालुओं को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। जिसका वीडियो सामने आया है।