सिकंदराराऊ: अनियंत्रित होकर पलटी स्कूल बस, मची चीख-पुकार, दर्जनों बच्चे घायल, शीशे तोड़कर बच्चों को निकाला गया बाहर
जनपद हाथरस की सिकन्दरा राऊ कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर बॉर्डर गांव भदरोई के पास अनियंत्रित होकर एक स्कूल बस खेत में पलट गई। हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्कूल बस में सवार दर्जनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीर व स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और शीशे तोड़कर बच्चों को बस से बाहर निकाला गया। सूचना पुलिस भी पहुंच गई।