अकबरपुर: थाना गजनेर क्षेत्र में लूट की घटना का सफल अनावरण, उद्योग व्यापार मण्डल ने पुलिस टीम को ₹21,000 की राशि भेंट की
थाना गजनेर क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा व्यापारी राजबल्लभ परिहार पुत्र मनीराम सिंह परिहार, निवासी शाहजहाँपुर निनाया थाना गजनेर, ग्राम जिगनी का पुरवा स्थित अपनी दुकान बंद करके मोटरसाइकिल से घर जाते समय रास्ते में अज्ञात बुलेट सवार अभियुक्तों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इस सम्बन्ध में थाना गजनेर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।