चित्तौड़गढ़: ईनाणी रेजिडेंसी के सामने कोतवाली पुलिस ने साढे 17 किलो डोडा चूरा जब्त कर जोधपुर जिले के एक शख्स को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने ईनाणी रेजिडेन्सी के सामने एक व्यक्ति से 17 डोडा चूरा जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि थानाधिकारी कोतवाली संजीव स्वामी द्वारा मय जाप्ता निगरानी के दौरान जिला कारागृह के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। तलाशी में जोधपुर जिले के विक्रम बिश्नोई के पास डोडा चूरा पाया गया।