गरौठा: गुरसरांय में पेयजल योजना ने बढ़ाई परेशानी, खुदी सड़कों से जनता बेहाल
गुरसरांय नगर में पेयजल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें लंबे समय बाद भी दुरुस्त नहीं की गई हैं। जगह-जगह गड्ढों और उखड़ी सड़कों के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कराने की मांग की है।