उचकागांव: शादी समारोह से लौट रहे दो सगे पड़ोसी युवकों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
उचकागांव थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां संत मोड़ के पास रविवार की देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। मृतकों की पहचान हरपुर बाजार निवासी गौरी शंकर मांझी के 17 वर्षीय पुत्र बिक्की कुमार और राजकपूर मांझी के 22 वर्षीय पुत्र जिम्मी कुमार के रूप में हुई है।