दतिया नगर: दतिया के पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल को 29वीं बटालियन विशेष सशस्त्र का अतिरिक्त प्रभार (सेनानी) सौंपा
दतिया क़े पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल को मध्य प्रदेश शासन क़े गृह विभाग द्वारा 29वीं बटालियन विशेष सशस्त्र बल दतिया के सेनानी पद का अतिरिक्त कारभार सोपा गया है । गृह विभाग के अपर सचिव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक दतिया एसपी के पास अब एसपी के साथ-साथ 29 बी बटालियन के सेनानी का भी अतिरिक्त कार्यभार होगा ।