कर्वी: चित्रकूट में छात्राओं को नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा का दिया गया संदेश
चित्रकूट के शंकर बाजार स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज महिला महाविद्यालय में आज गुरुवार सुबह 11 बजे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। सेवा भारती द्वारा “नशा मुक्त भारत” और साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को जागरूक किया गया। वक्ताओं ने नशे से दूर रहने, स्वच्छता अपनाने और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी। वीओ: अंत में छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।