माकड़ोन: ग्राम रूपाखेड़ी में विद्युत विभाग की लापरवाही से करंट लगने से भैंस की मौत, बड़े हादसे की आशंका
Makdon, Ujjain | May 13, 2026 बुधवार सुबह 10 बजे ग्राम रूपाखेड़ी में विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगे 11 केवी सिंचाई लाइन के कई विद्युत पोल पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पटेल श्री गोपाल सिंह जी पिता श्री हरी सिंह जी की भैंस विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत