गोरखपुर: इस्माइलपुर निकट प्रभा आरा मशीन के पास जर्जर पोल व तार बदलने के कारण सुबह 10 बजे से 4 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
आज दिनांक 05 अप्रैल को 33/11 के वी विद्युत उपकेंद्र बक्सीपुर,गोरखपुर से निर्गत 11 केवी कोतवाली के मोहल्ला इस्माइलपुर निकट प्रभा आरा मशीन के पास जर्जर पोल एवं तार बदले जाने के कारण सुबह 10 से 16 तक आंशिक रूप से आपूर्ति बाधित रहेगी।उक्त की जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत नगरीय वितरण खण्ड श्री गोरखनाथ, गोरखपुर की मीडिया सेल से आज सुबह 7:00 दिन शनिवार को मिली