जखनिया: बरेसर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को दबोचा, गिरफ्तारी सिपाह पुलिया से हुई
गाजीपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बरेसर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सिपाह पुलिया के पास से दबोचते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है।