देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर SBI में वारदात की फिराक में घूम रहीं कड़िया सांसी गैंग की दो महिलाएं गिरफ्तार
शुक्रवार को दोपहर 12:00बजे पन्ना पुलिस से प्रेस विज्ञप्ति प्राप्त जिसमें उल्लेख है कि पन्ना पुलिस की सतर्कता से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, देवेंद्रनगर में चोरी और बैग लिफ्टिंग की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रही कड़िया सांसी गैंग की दो शातिर महिलाओं को पकड़ लिया गया।