बलौदाबाज़ार: कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार कार्यवाही में अवैध रूप से संचालित धमनी के चिमनी भट्ठी से 10 लाख 30 हजार ईंट जब्त
बलौदाबाजार, 29 मार्च 2026/ रात 8:50 को जानकारी अनुसार कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में अवैध ईंट भट्ठा संचालन की जांच एवं कार्यवाही राजस्व की टीम द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में तहसील पलारी अंतर्गत ग्राम धमनी में अवैध रूप से संचालित चिमनी लाल ईंट भट्ठी से 10 लाख 30 हजार ईंट जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार पलारी के नेतृत्व में