खंडवा नगर: -नीट परीक्षा आज, 2486 परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए केंद्र; सुरक्षा के कड़े इंतजाम
-नीट परीक्षा आज, 2486 परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए केंद्र; सुरक्षा के कड़े इंतजाम खंडवा। शहर में रविवार को री-नीट परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में विभिन्न केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 2486 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।