मुज़फ्फरनगर: फेसबुक से फंसाया, व्हाट्सएप ग्रुप से बनाया शिकार, ऑनलाइन निवेश के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, साइबर पुलिस ने दबोचा आरोपी
मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर ऑनलाइन निवेश के नाम पर 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने सहारनपुर निवासी अब्दुल कादीर को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी वेबसाइट और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लोगों को मुनाफे का लालच देता था। मामले में 23 लाख रुपये फ्रीज कर पीड़ित को वापस दिलाने की कार्रवाई जारी है।