हुज़ूर: भोपाल के नेहरू नगर स्थित मधुरम चौराहा रामेश्वरी गेट के पास कार का बाइक चालक युवक को टक्कर मारने का वीडियो आया सामने
Huzur, Bhopal | Sep 12, 2024 भोपाल के नेहरू नगर स्थित मधुरम चौराहा रामेश्वरी गेट के पास तेज रफ्तार कार का बाइक चालक युवक को टक्कर मारने का वीडियो आया सामने। टक्कर लगने के बाद चालक करीब दस मीटर तक कार के साथ घिसटता चला गया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घटना 5 दिन पहले की है। पुलिस अभी भी आरोपी का सुराग नहीं जुटा सकी है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।