भूपालसागर: आकोला क्षेत्र में राणेरा की पाल पर लगेगा महाशिवरात्रि का मेला, तीन दिवसीय मेला तैयारियां जोरों शोरों पर
आकोला क्षेत्र में राणेरा की पाल में नीलकंठ महादेव मंदिर पर तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले को लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है। प्रति वर्ष की भाँति इस बार भी ऐतिहासिक व पौराणिक राणेरा की पाल पर प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में 7 से 9 मार्च तक महाशिवरात्रि का मेला आयोजित होगा। श्री नीलकंठ महादेव विकास समिति के तत्वावधान में लगेगा मेला।