भूपालसागर: सांसद सीपी जोशी को टिकट मिलने पर भाजपा पदाधिकारियों ने महाराणा भोपाल सिंह बस स्टैण्ड पर की आतिशबाजी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को तीसरी बार चितौडगढ लोकसभा सीट से सांसद प्रत्याशी बनाये जाने पर स्थानीय महाराणा भोपाल सिंह बस स्टैण्ड पर भारतीय जनता पार्टी प्रधान हेमेन्द्रसिंह राणावत व मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश मेनारिया के नेतृत्व में भव्य आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। चित्तौड़गढ़ लोकसभा से जोशी ने दो बार भारी बहुमत से जीत हासिल की।