भूपालसागर: भूपालसागर पुलिस थाने का निरीक्षण करने पहुंचे नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी
भूपालसागर पुलिस थाने का निरीक्षण करने पहुंचे नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी का स्थानीय थाने के नवनियुक्त थानाधिकारी तुलसी राम आचार्य के नेतृत्व में जवानों ने थाना परिसर मे गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया। इस दौरान सीएलजी सदस्य व भाजपा पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे पुलिस अधीक्षक द्वारा पदाधिकारियों से थाना क्षेत्र की जानकारी प्राप्त की।