केराकत: थाना केराकत पुलिस ने 3 चोरों को 2 मोटर साइकिलों के साथ किया गिरफ्तार
प्रभारी निरीक्षक केराकत अवनीश कुमार राय के नेतृत्व में थाना केराकत पुलिस द्वारा दिनांक-10.12.2024 को 02 चोरी की मोटर साइकिल के साथ शुभम यादव पुत्र फौजदार यादव निवासी रेहारी थाना जलालपुर जनपद व मिथिलेश मिश्रा पुत्र स्व० चन्द्रभान मिश्रा निवासी थौर थाना जलालपुर व महेश कुमार सरोज पुत्र रामफेर सरोज निवासी रेहारी थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार किया गया।