बरेली: AI for All अभियान: रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जोड़ा, गिनीज रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
रुहेलखंड यूनिवर्सिटी ने “AI for All” अभियान में अधिकतम छात्र सहभागिता के लिए कॉलेजों को निर्देश दिए हैं। 2 से 9 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन होगा। यह पहल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के प्रयास से जुड़ी है। कुलपति ने इसे छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सुनहरा अवसर बताया है।