महोबा: पठा तिगैला में अराजकतत्वों का उत्पात, शराब ठेके पर खड़े वाहनों और ई-रिक्शा में की तोड़फोड़, वीडियो वायरल
Mahoba, Mahoba | May 25, 2026 अराजकतत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। शराब ठेके के बाहर खड़े ई-रिक्शा और बाइक पर पत्थर बरसाकर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित राहुल कुमार ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।