गोला: किशोरी लापता, अज्ञात युवक पर केस दर्ज; परिजनों की शिकायत पर बड़हलगंज पुलिस ने तलाश शुरू की
Gola, Gorakhpur | Jun 24, 2026 बड़हलगंज थाना क्षेत्र के टाड़ा गांव से एक 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। बड़ी बहन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, किशोरी बीते 12 जून 2026 को दोपहर करीब एक बजे अपने घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।