पुवायां: सांड के हमले में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल, किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर
पुवायां। ड्यूटी से घर लौट रहे एक होमगार्ड को आवारा सांड ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। घटना मंगलवार रात करीब 12 बजे नाहिल रोड पर चौडेरा गांव के पास की है। जहां उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।ै