कोल: अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह का T-20 वर्ल्डकप 2026 में चयन, बहन नेहा ने वीडियो कॉल पर दी बधाई, माता-पिता ने की पूजा
Koil, Aligarh | Dec 21, 2025 अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह का T20 वर्ल्ड कप 2026 में चयन हो गया है। रिंकू सिंह का चयन होने पर उनकी बहन नेहा सिंह ने फोन वीडियो कॉल पर उनको बधाई दी। इस दौरान उनके माता-पिता ने भगवान की पूजा अर्चना करते हुए रिंकू सिंह के बेहतर खेलने की कामना की है। शनिवार को टीम इंडिया के वर्ल्ड कप T20 2026 के खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की गई।