कोल: हनुमानगढ़ी रोड़ पर मीट व्यापारी को हिंदूवादियों की भीड़ ने पीटा, बाइक तोड़ी, पुलिस ने FIR दर्ज की, 1 गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Dec 21, 2025 हनुमानगढ़ी रोड पर मीट कारोबारी को हिंदूवादियों की भीड़ ने पीटा है। शनिवार को मीट व्यापारी दुकानों पर मीट सप्लाई करने के लिए जा रहा था। इसी बीच हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने गोमांस के शक में मीट व्यापारी को पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपितों ने मीट व्यापारी की बाइक तक तोड़ दी। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है।