किस्को: किस्को प्रखंड समेत विभिन्न स्तर के विद्यालयों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शिविर का आयोजन हुआ
सरकार के सचिव, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में आज शुक्रवार को जिला के विभिन्न स्तर के विद्यालयों, प्लस टू उच्च विद्यालयों एवं इंटर कॉलेजों में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का 18 से 21 वर्ष की लाभार्थियों को लाभ देने के उद्देश्य शिविर का आयोजन जिला के 30 स्थानों पर किया गया और आवेदन प्राप्त किये गए।