किस्को: बगड़ू थाना क्षेत्र के बोंगा गांव में चार दिनों से लापता व्यक्ति का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
बगड़ू थाना क्षेत्र के बोंगा गांव मे एक व्यक्ति का शव गांव के खेत स्थित कुएं में पाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बोंगा गांव निवासी स्वर्गीय खदिया उरांव के 50 वर्षीय पुत्र सुकरा उरांव लगभग चार दिनों से लापता थे। परिवार के लोग उन्हें ढूंढ रहे थे।