धामपुर: नहटौर के मोहल्ला धर्मशाला में पीलखन चौक पर बाइक सवार आधा दर्जन युवकों ने गाली-गलौज करते हुए की फायरिंग
Dhampur, Bijnor | Jan 23, 2025 नहटौर के मोहल्ला धर्मशाला में पीलखन चौक पर गुरुवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे बाईक सवार आधा दर्जन युवकों ने गाली-गलौच करते हुए फायरिंग कर दहशत फैला दी।फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया।आरोपी फायरिंग करने के बाद फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।