धामपुर: नहटौर के पैजनिया मार्ग पर गांव मानकपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो बाइक सवारों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Dhampur, Bijnor | Jan 23, 2025 नहटौर के पैजनिया मार्ग पर मानकपुर के पास गुरुवार की शाम दो बाईकों की भिड़ंत हो गई। जिसमे बैरमपुर खजूरी के मौहम्मद तालिब व गांव मच्छमार के इरफान की मौत हो गई। जबकि गांव बैरमपुर खजूरी के समीर व गांव दामनगर लकड़ा के सनववर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।सीओ धामपुर सर्वम सिंह ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली है।