सीआईए वन पुलिस की टीम ने काबड़ी रोड फ्लाई ओवर पूल के पास गांधी कॉलोनी हाल अर्जुन नगर निवासी अभिजीत पर चाकू से जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को शुक्रवार शाम को राम स्वरूप चौक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गंगाराम कॉलोनी निवासी सूरज उर्फ गंजा के रूप में हुई है।