मनोहरथाना: मनोहर थाना लहसुन मंडी सोमवार से प्रारंभ, भारी संख्या में किसान लहसुन लेकर पहुंचने लगे
मनोहर थाना कृषि उपज मंडी में 20 अप्रैल को लहसुन मंडी प्रारंभ होने की सूचना पर भारी संख्या में किसान अपनी लहसुन बेचने के लिए मंडी में पहुंचे। गेहूं मंडी लगने का संकट गहराया। मंडी परिसर में रविवार सुबह से ही किसान अपने लहसुन लेकर पहुंचने लगे । मंडी यार्ड में कार्टूनों में लहसुन भरकर किसान पहुंचे । जिसके चलते हैं मंडी यार्ड पूरी तरह लहसुन से भर गया ।