गोरखपुर: नौसढ़ हादसे के बाद मचा हंगामा, मुआवजे और नौकरी की मांग पर अड़े परिजन, दाह संस्कार सम्पन्न
नौसढ़ क्षेत्र में पीएसी ट्रक की चपेट में आकर दो युवकों की मौत के मामले में शुक्रवार को उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई,जब पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव गांव पहुंचा।गम और गुस्से से भरे स्थानीय लोगों तथा परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।परिजनों और ग्रामीणों का कहना था कि हादसे में जान गंवाने वाले युवकों के परिवारों को मदद मिले