चाचौड़ा: चाचौड़ा विधायक ने लोग निर्माण विभाग मंत्री से भोपाल में की मुलाकात बीनागंज तेलीगांव देहरी सड़क के दोहरीकरण प्रस्ताव रखा
Chachaura, Guna | Jun 23, 2026 चाचौड़ा विधानसभा से भाजपा विधायक प्रियंका मीणा ने 23 जून दोपहर को भोपाल में लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह से मुलाकात की। चाचौड़ा के बीनागंज तेलीगांव देहरी सड़क मार्ग के चौड़ीकरण दोहरीकरण का प्रस्ताव रखा। क्षेत्र के नागरिक किसान व्यापारियों विद्यार्थियों और विकास से होने वाले लाभ से अवगत कराया। लोक निर्माण विभाग मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया।